फ्लोर टेस्ट से पहले CM विजय की बढ़ी टेंशन, हाईकोर्ट ने TVK विधायक की शपथ पर लगाई रोक
Madras High Court ने TVK विधायक आर. श्रीनिवासा सेतुपति की शपथ पर रोक लगा दी है। फ्लोर टेस्ट से पहले आए इस फैसले को C. Joseph Vijay सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
तमिलनाडु में सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार को फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के विधायक आर. श्रीनिवासा सेतुपति को फिलहाल शपथ लेने से रोक दिया है।
सेतुपति ने तिरुपत्तूर विधानसभा सीट से बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की थी। उन्हें 83,375 वोट मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डीएमके उम्मीदवार के.आर. पेरियाकरुप्पन को 83,374 वोट हासिल हुए। दोनों के बीच जीत-हार का अंतर सिर्फ एक वोट का रहा।
डाक मतों की गिनती पर उठे सवाल
हार के बाद डीएमके उम्मीदवार पेरियाकरुप्पन ने चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने डाक मतपत्रों की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
मामले की सुनवाई के बाद मद्रास हाईकोर्ट ने फिलहाल आर. श्रीनिवासा सेतुपति के विधायक पद की शपथ पर रोक लगा दी। अदालत के इस फैसले के चलते वह विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
बहुमत के लिए 118 का आंकड़ा जरूरी
तमिलनाडु विधानसभा की कुल 234 सीटों में TVK को 108 सीटें मिली थीं। हालांकि, विजय ने दो सीटों से जीत दर्ज की है और एक सीट छोड़ने के बाद पार्टी की प्रभावी संख्या 107 रह जाएगी।
सरकार बनाने और फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है।
सहयोगी दलों का समर्थन, फिर भी बढ़ी चिंता
TVK को कांग्रेस, CPI, CPI(M) और VCK का समर्थन हासिल है। सहयोगी दलों के समर्थन के बाद विजय सरकार के पास कुल 121 विधायकों का आंकड़ा बताया जा रहा है।
ऐसे में गणित के लिहाज से फ्लोर टेस्ट में सरकार को तत्काल खतरा नजर नहीं आता, लेकिन राजनीति में आखिरी वक्त तक समीकरण बदलने की आशंका बनी रहती है। यही वजह है कि सेतुपति की शपथ पर लगी रोक को विजय सरकार के लिए राजनीतिक चिंता के रूप में देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट बुधवार को हो सकता है, जहां विजय सरकार को अपना बहुमत साबित करना
Saloni Kushwaha 
