RPSC SI भर्ती 2021 रद्द, अब 20 सितंबर को होगी दोबारा परीक्षा
Rajasthan Public Service Commission ने SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 को पेपर लीक और धांधली के आरोपों के बाद रद्द कर दिया है। अब पुन: परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित होगी।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 को आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया है। आयोग ने मंगलवार को जारी प्रेस नोट में बताया कि पेपर लीक और भर्ती में धांधली के आरोपों की जांच के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। अब इस भर्ती परीक्षा का पुन: आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को किया जाएगा।
सिर्फ पुराने पात्र अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
आयोग ने स्पष्ट किया है कि पुन: परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने सितंबर 2021 में आयोजित मूल परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्रों में उपस्थिति दर्ज कराई थी। ऐसे कुल 3,83,097 अभ्यर्थियों को ही परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी।
जो उम्मीदवार पहले परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे, उन्हें इस बार मौका नहीं मिलेगा।
16 से 30 मई तक आवेदन में सुधार का मौका
RPSC ने अभ्यर्थियों को पुराने आवेदन फॉर्म में संशोधन करने का अवसर भी दिया है। उम्मीदवार 16 मई से 30 मई 2026 तक मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पते जैसी जानकारियां अपडेट कर सकेंगे।
हालांकि आयोग ने साफ किया है कि आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता का आधार 2021 के मूल विज्ञापन को ही माना जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बढ़ी कार्रवाई
859 पदों के लिए शुरू हुई यह भर्ती लंबे समय से विवादों में थी। जांच में डमी कैंडिडेट्स, नकल गिरोह और पेपर लीक नेटवर्क की भूमिका सामने आई थी। मामले में कई ट्रेनी सब-इंस्पेक्टरों की गिरफ्तारी भी हुई थी।
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भर्ती रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा था। इसके बाद आयोग ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया।
ऐसे मिलेगा एडमिट कार्ड
अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी SSO आईडी के जरिए OTR (One Time Registration) की KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी और अपडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए
Saloni Kushwaha 
