भैराणा धाम पहुंचे बेनीवाल, अब ये लड़ाई सड़कों पर आएगी !

भैराणा धाम पहुंचे बेनीवाल, अब ये लड़ाई सड़कों पर आएगी !

राजस्थान के दूदू क्षेत्र में ऐतिहासिक भैराणा धाम को बचाने के लिए चल रहा आंदोलन अब और गरमाता नजर आ रहा है. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के इस आंदोलन में कूदने के बाद कार्यकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि अब लड़ाई जयपुर की सड़कों पर लड़ी जाएगी.

26 दिनों से जारी है साधु-संतों की अग्निपरीक्षा
दादू पालका भैराणा धाम के अस्तित्व पर मंडराते खतरे को लेकर साधु-संत पिछले 26 दिनों से भीषण गर्मी में अग्नितप कर रहे हैं. संतों की मांग है कि धाम के आसपास प्रस्तावित रीको औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार को तुरंत रोका जाए.बता दें कि सांसद हनुमान बेनीवाल ने स्वयं भैराणा धाम पहुंचकर अग्नितप कर रहे संतों से मुलाकात की और उनकी मांगों को जायज ठहराया है. संतों और बेनीवाल के बीच कूच की रणनीति पर विस्तृत वार्ता हो चुकी है.

1 लाख लोगों के साथ जयपुर घेराव की तैयारी
RLP कार्यकर्ताओं ने दूदू में हुंकार भरते हुए कहा कि वे अब और इंतजार नहीं करेंगे.अगले दो दिनों में जयपुर कूच का समय और तारीख तय कर दी जाएगी.दावे के मुताबिक, 1 लाख से अधिक लोग और बड़ी संख्या में साधु-संत जयपुर पहुंचकर सरकार का घेराव करेंगे. कार्यकर्ताओं का कहना है कि ‘भैराणा धाम बचाओ, रीको भगाओ’ अब केवल एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन बन चुका है.