JJM घोटाला, हिरासत में बड़ाया अब जुड़ेंगे तार से तार, जोशी का क्या होगा ?

राजस्थान के सबसे बड़े जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी ने आरोपी दलाल संजय बड़ाया को हिरासत में ले लिया गया है. एसीबी ने दिल्ली एयरपोर्ट से बड़ाया को पकड़ा और उसे जयपुर लाया गया है. उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था. जानकारी के मुताबिक वो थाईलैंड में किसी शादी समारोह में गया हुआ था, वहां से लौट रहा था. एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद ब्यूरो इमीग्रेशन ने एसीबी की टीम को सूचना दी और उसे धर दबोचा... संजय बड़ाया की भूमिका को लेकर भी खुलासा हो चुका है. एसीबी के मुताबिक, उसकी भूमिका दलाल की मानी जा रही है. ईडी की जांच में सामने आया कि उसने मैसर्स चमत्कारेश्वर बिल्डर्स एंड डेवलपर नाम से नई कंपनी बनाई. इसमें अपनी पत्नी नैना बड़ाया को भी पार्टनर बनाया. इस कंपनी के नाम से उसने जयपुर में करोड़ों का कारोबार किया. फर्जी दस्तावेजों से जेडीए पट्टे की जमीनें हड़पने के भी प्रयास किए...अब JJM घोटाले में सबूत मिलने के बाद संजय बड़ाया और महेश जोशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं