तमिलनाडु में CM विजय का बड़ा एक्शन, 717 शराब की दुकानें बंद करने का आदेश
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay ने बड़ा फैसला लेते हुए स्कूल, मंदिर और बस स्टैंड के पास मौजूद 717 TASMAC शराब दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही पोस्टर-बैनर संस्कृति पर भी सख्ती दिखाई।
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पद संभालते ही बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों, पूजा स्थलों और बस स्टैंड के 500 मीटर दायरे में मौजूद 717 सरकारी शराब की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के मुताबिक इन दुकानों को अगले दो हफ्तों के भीतर बंद किया जाएगा।
राज्य सरकार ने जानकारी दी कि TASMAC फिलहाल तमिलनाडु में 4,765 सरकारी शराब की दुकानें संचालित कर रहा है। इनमें 276 दुकानें धार्मिक स्थलों, 186 शिक्षण संस्थानों और 255 बस स्टैंड के नजदीक स्थित हैं।
पोस्टर और बैनर संस्कृति पर भी सख्ती
मुख्यमंत्री विजय ने अपनी पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कजगम’ (TVK) के कार्यकर्ताओं को भी सख्त संदेश दिया है। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, बैनर और बड़े कटआउट लगाने पर रोक लगा दी है, ताकि आम लोगों और ट्रैफिक को किसी तरह की परेशानी न हो।
पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि TVK का उद्देश्य केवल जनता का कल्याण है और किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिससे लोगों को असुविधा हो। पार्टी ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजनीतिक संस्कृति बदलने की कोशिश
तमिलनाडु की राजनीति में लंबे समय से बड़े-बड़े पोस्टर, कटआउट और बैनर लगाने की परंपरा रही है। नेताओं के जन्मदिन, राजनीतिक कार्यक्रमों और निजी आयोजनों पर सार्वजनिक स्थानों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता रहा है। ऐसे माहौल में विजय का यह फैसला राजनीतिक संस्कृति में बदलाव की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
जनता के हित को प्राथमिकता
मुख्यमंत्री विजय ने साफ संकेत दिए हैं कि उनकी सरकार प्रशासनिक सख्ती और जनहित को प्राथमिकता देगी। शराब की दुकानों को संवेदनशील इलाकों से हटाने और सार्वजनिक जगहों पर राजनीतिक प्रदर्शन सीमित करने के फैसलों को उनकी सरकार के शुरुआती बड़े कदम माना जा रहा
Saloni Kushwaha 
