नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने दिया इस्तीफा, 26 दिन में छोड़ा पद

Sudhan Gurung ने 26 दिन में दिया इस्तीफा। Deepak Bhatta से संबंध और निवेश विवाद के बाद बढ़ा दबाव, राजनीति में हलचल।

नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने दिया इस्तीफा, 26 दिन में छोड़ा पद

Nepal के गृह मंत्री Sudhan Gurung ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। महज 26 दिन के कार्यकाल के बाद उनका यह फैसला सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

कारोबारी संबंधों और निवेश पर उठे सवाल

गुरुंग पर विवादित कारोबारी Deepak Bhatta के साथ व्यापारिक संबंध रखने और माइक्रो इंश्योरेंस कंपनियों में संदिग्ध निवेश के आरोप लगे थे। इन आरोपों के बाद विपक्ष और सामाजिक संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

आय से अधिक संपत्ति के आरोप भी लगे

मीडिया रिपोर्ट्स और विरोध प्रदर्शनों में यह भी दावा किया गया कि गुरुंग पर आय से अधिक संपत्ति और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के आरोप हैं। इन खुलासों के बाद उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई थी।

“जनता का विश्वास सबसे ऊपर” — गुरुंग

इस्तीफे की घोषणा करते हुए गुरुंग ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने अपने खिलाफ उठे सवालों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने लिखा कि सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और पारदर्शिता सबसे अहम है और जनता का विश्वास किसी भी पद से बड़ा होता है।

‘जवाबदेही जरूरी’ का दिया संदेश

गुरुंग ने अपने बयान में कहा कि आज के दौर में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग बढ़ी है। ऐसे में जब किसी सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति पर सवाल उठते हैं, तो नैतिक जिम्मेदारी निभाना जरूरी हो जाता है।

विरोध प्रदर्शनों के बाद बढ़ा दबाव

राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के लगातार विरोध के चलते सरकार पर दबाव बढ़ रहा था। इसी के बाद गुरुंग ने पद छोड़ने का फैसला लिया। अब उनके इस्तीफे के बाद नेपाल की राजनीति में आगे क्या बदलाव होंगे, इस पर नजरें टिकी हैं।