भारत-कनाडा रिश्तों में नई शुरुआतः पीएम मार्क कार्नी का भारत दौरा, व्यापार समझौते पर फोकस

मार्क कार्ने अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे, जहां वे नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर भारत-कनाडा संबंधों, व्यापार और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर चर्चा करेंगे। दोनों देशों के बीच हालिया तनाव के बाद यह दौरा रिश्तों में सुधार की दिशा में अहम माना जा रहा है।

भारत-कनाडा रिश्तों में नई शुरुआतः पीएम मार्क कार्नी का भारत दौरा, व्यापार समझौते पर फोकस

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्ने अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर पहुंचे हैं, जहां उनका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच बिगड़े संबंधों को सुधारना और व्यापारिक सहयोग को नई दिशा देना है। हाल के वर्षों में तनावपूर्ण रहे भारत-कनाडा रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश इस दौरे के जरिए साफ दिखाई दे रही है।

इस यात्रा के दौरान कार्नी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और व्यापार, निवेश तथा रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। खासतौर पर इस मुलाकात का असर लंबे समय से अटके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को आगे बढ़ाने पर दिखेगा।

2023 में Hardeep Singh Nijjar की हत्या के बाद भारत-कनाडा के संबंध काफी खराब हो गए थे। उस समय कनाडा की ओर से भारत पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिन्हें भारत ने सिरे से खारिज कर दिया था। इस विवाद के चलते दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और व्यापारिक बातचीत लगभग ठप हो गई थी। हालांकि अब माहौल बदलता दिख रहा है। हाल ही में कनाडा सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कनाडा अब अपने देश में होने वाली हिंसक घटनाओं को भारत से जोड़कर नहीं देख रहा है। इसे दोनों देशों के रिश्तों में सुधार का बड़ा संकेत माना जा रहा है। कार्नी सरकार का यह दौरा न सिर्फ राजनीतिक रिश्तों को सुधारने का प्रयास है, बल्कि आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है।