पी. के. टाइम्स ऑफिस में मनाई होली, डायरेक्टर पी. के. बृजवाल ने स्टाफ को दी शुभकामनाएं
जयपुर स्थित पी.के. टाइम्स ऑफिस में फाल्गुन शुक्ल एकादशी के अवसर पर होली का पर्व उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। डायरेक्टर पी.के. बृजवाल ने स्टाफ को गुलाल का तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं और मिठाई वितरित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आज फाल्गुन शुक्ल एकादशी के मौके पर पी.के. टाइम्स ऑफिस में होली का पर्व के उपलक्ष में उत्साह और भाईचारा देखने को मिला । इस खास मौके पर संस्थान के डायरेक्टर पी.के. बृजवाल ने सभी स्टाफ के साथ मिलकर रंगों का त्योहार मनाया और सभी को गुलाल का तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। ऑफिस परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहां कर्मचारियों के बीच खुशी और उत्साह साफ नजर आया।
सबसे पहले बाबा श्याम को गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया गया जिसके बाद स्टाफ को मिठाई बांटकर शुभकामनाएं दी। होली के इस खास अवसर पर डायरेक्टर ने सभी स्टाफ को मिठाइयां वितरित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य व तरक्की की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान की सफलता में हर कर्मचारी का योगदान महत्वपूर्ण है और इसी तरह सभी मिलकर आगे बढ़ते रहें।
इस आयोजन ने न केवल होली के रंगों को बिखेरा, बल्कि आपसी भाईचारे और टीम भावना को भी मजबूत किया। P K TIMES परिवार ने इस उत्सव को मिलजुलकर मनाया और एक सकारात्मक माहौल के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
Saloni Kushwaha 
