खाटू श्याम मंदिर में आस्था का अनोखा दृश्य: 60 किमी पैदल चलकर पहुंचा कुत्ता

सीकर के खाटू श्याम मंदिर में फागुनी मेले के दौरान जोबनेर से 60 किलोमीटर चलकर पहुंचे एक कुत्ते की भक्ति ने सभी को भावुक कर दिया। मंदिर प्रशासन ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए उसे मुख्य द्वार तक पहुंचाया, जहां श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।

खाटू श्याम मंदिर में आस्था का अनोखा दृश्य: 60 किमी पैदल चलकर पहुंचा कुत्ता

राजस्थान के सीकर जिले स्थित खाटू श्याम मंदिर में फागुनी मेले के दौरान आस्था का एक भावुक दृश्य देखने को मिला। जोबनेर से करीब 60 किलोमीटर का सफर तय कर एक कुत्ता खाटू नगरी पहुंच गया।

शुरुआत में मंदिर प्रशासन ने नियमों के चलते उसे अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी, जिससे मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में हलचल मच गई। कुत्ते के पैरों में पड़े छाले और घाव देखकर कई श्रद्धालुओं ने रास्ते में ही उसकी मरहम-पट्टी की और पानी पिलाया।

बाद में मंदिर समिति के मंत्री मानवेंद्र ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए कुत्ते को बाबा श्याम के मुख्य द्वार तक पहुंचाया। जैसे ही वह मंदिर गेट तक पहुंचा, वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और इस भावुक पल को अपने कैमरों में कैद कर लिया। फागुनी मेले में उमड़ी आस्था की भीड़ के बीच एक बेजुबान की भक्ति ने सभी का दिल छू लिया।