देश में 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग लागू: पेट्रोल में बड़ा बदलाव, जानिए क्या होगा असर
केंद्र सरकार ने देशभर में 20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) लागू कर दिया है। इस कदम से कच्चे तेल के आयात में कमी, प्रदूषण घटाने और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। सरकार का लक्ष्य स्वच्छ ईंधन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
भारत में पेट्रोल को लेकर बड़ा बदलाव लागू हो चुका है। केंद्र सरकार की नीति के तहत अब देशभर में 20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) को लागू किया जा चुका है, जो स्वच्छ ईंधन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार ने पहले इस लक्ष्य को 2030 तक हासिल करने की योजना बनाई थी, लेकिन इसे तेज़ी से आगे बढ़ाते हुए 2025 तक पूरा कर लिया गया।
E20 पेट्रोल में 20% एथेनॉल और 80% सामान्य पेट्रोल का मिश्रण होता है। यह बायोफ्यूल आधारित ईंधन है, जो गन्ना, मक्का और अन्य कृषि उत्पादों से तैयार किया जाता है। एथेनॉल ब्लेंडिंग से देश को कई बड़े फायदे मिलेंगे। इससे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी, जिससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी। साथ ही प्रदूषण में कमी आएगी और किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
सरकार के मुताबिक E20 पेट्रोल से गाड़ियों के माइलेज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा और यह नए वाहनों के लिए सुरक्षित है। अब ऑटो कंपनियां भी E20-compatibile इंजन तैयार कर रही हैं ताकि भविष्य में किसी तरह की दिक्कत न आए। सरकार अब 20% के बाद और ज्यादा एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने की योजना पर भी काम कर रही है, जिससे भारत ऊर्जा के क्षेत्र में और आत्मनिर्भर बन सके।
Saloni Kushwaha 
