Summer Travel: गर्मियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान? ये 5 हिल स्टेशन देंगे ठंडक और सुकून
Sawai Madhopur के Bhagwatgarh में गैस सिलेंडर लीकेज से आग लगने पर ससुर-बहू गंभीर रूप से झुलस गए। समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी, प्रशासन ने जांच शुरू की।
गर्मियों के मौसम में लोग ठंडे और सुकून भरे स्थानों की तलाश में निकल पड़ते हैं। अगर आप भी हीट से बचकर किसी खूबसूरत जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो देश के ये मशहूर हिल स्टेशन आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
मनाली
Manali पीर पंजाल और धौलाधार पर्वतमालाओं के बीच बसा एक बेहद लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहां की बर्फीली वादियां, नदी किनारे का नजारा और एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग और रिवर राफ्टिंग पर्यटकों को खूब आकर्षित करती हैं।
तवांग
Tawang अपनी खूबसूरत मठों और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है। करीब 3048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान आध्यात्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम है। गर्मियों में यहां का तापमान 5°C से 21°C के बीच रहता है, जो घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है।
गंगटोक
Gangtok सिक्किम का सबसे बड़ा शहर है, जो पूर्वी हिमालय की खूबसूरत वादियों में बसा है। यहां की साफ-सुथरी सड़कों, हरियाली और शांत वातावरण से मन और दिमाग दोनों तरोताजा हो जाते हैं।
ऊटी
Ooty को “हिल स्टेशनों की रानी” कहा जाता है। तमिलनाडु में स्थित यह खूबसूरत जगह हरियाली, चाय बागानों और ठंडी हवा के लिए मशहूर है। कभी यह ईस्ट इंडिया कंपनी का मुख्यालय भी रही है, जो इसे ऐतिहासिक रूप से भी खास बनाती है।
कौसानी
Kausani उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित एक छोटा सा गांव है, जो अपनी हरियाली, देवदार के पेड़ों और हिमालय की शानदार चोटियों के लिए जाना जाता है। परिवार के साथ सुकून भरी छुट्टियां बिताने के लिए यह एक आदर्श जगह है।

