IPL 2026 का आगाज, RCB vs SRH मैच में खिलाड़ियों ने पहनी काली पट्टी

Indian Premier League 2026 के पहले मैच में Royal Challengers Bangalore vs Sunrisers Hyderabad मुकाबला। RCB खिलाड़ियों ने 11 दिवंगत फैंस को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्लैक आर्मबैंड पहना।

IPL 2026 का आगाज, RCB vs SRH मैच में खिलाड़ियों ने पहनी काली पट्टी
RCB

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत आज से हो गई है। पहले मैच में Royal Challengers Bangalore का मुकाबला Sunrisers Hyderabad से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जिसके बाद हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी करने उतरी।

काली पट्टी पहनकर उतरे RCB खिलाड़ी, वजह भावुक करने वाली

मैच के दौरान आरसीबी के खिलाड़ी काली पट्टी (ब्लैक आर्मबैंड) पहनकर मैदान में उतरे, जिससे फैंस के बीच सवाल उठने लगे। दरअसल, IPL 2025 जीत के बाद बेंगलुरु में हुई विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। उन्हीं दिवंगत फैंस को श्रद्धांजलि देने के लिए खिलाड़ियों ने यह कदम उठाया।

मैच से पहले रखा गया मौन, ओपनिंग सेरेमनी रद्द

मुकाबले से पहले उन 11 फैंस की याद में 1 मिनट का मौन रखा गया। साथ ही BCCI ने इस बार ओपनिंग सेरेमनी को भी रद्द करने का फैसला लिया, ताकि दिवंगत लोगों को सम्मान दिया जा सके।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।