Rajasthan Gold Silver Price : सोना-चांदी ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, चांदी 8000 रुपये महंगी

Rajasthan के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी आई है। Jaipur समेत कई शहरों में चांदी 2.65 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई।

Rajasthan Gold Silver Price : सोना-चांदी ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, चांदी 8000 रुपये महंगी
Gold And Silver price

राजस्थान के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता और घरेलू मांग बढ़ने के कारण मंगलवार को चांदी के भाव में करीब 8000 रुपये की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि सोना भी करीब 700 रुपये महंगा हो गया।

चांदी 2.65 लाख रुपये प्रति किलो पहुंची

राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार बाजार में शुद्ध चांदी का भाव बढ़कर 2,65,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,750 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसके अलावा 23 कैरेट जेवराती सोना 1,52,400 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इन कीमतों पर ग्राहकों को अतिरिक्त 3 प्रतिशत जीएसटी देना होगा।

प्रमुख शहरों में कीमतों का हाल

प्रदेश के अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के दाम में हल्का अंतर देखने को मिला। जयपुर में चांदी 2,68,000 रुपये प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। जोधपुर में चांदी 2,67,500 रुपये और सोना 1,61,800 रुपये दर्ज किया गया। उदयपुर में चांदी 2,67,000 रुपये और सोना 1,59,800 रुपये रहा। कोटा में चांदी 2,67,500 रुपये प्रति किलो और सोना 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

अजमेर में सबसे ज्यादा चांदी का भाव

अजमेर में चांदी की कीमत प्रदेश में सबसे अधिक 2,70,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। वहीं यहां सोने का भाव करीब 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

कीमत बढ़ने के पीछे ये वजह

सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की स्थिति और शादी-विवाह के सीजन में बढ़ी मांग की वजह से सोने-चांदी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। सुरक्षित निवेश के रूप में लोग सोना और चांदी खरीदना पसंद कर रहे हैं, जिससे बाजार में मांग बढ़ गई है। व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।