PM मोदी ने गंगा-एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, चालान से लेकर पूरा सिस्टम जानिए
पीएम मोदी ने यूपी और बिहार वालों को गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात दी है, अब लोगों को इससे राहत मिलेगी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यूपी के हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया है. ये एक्सप्रेसवे देश के सबसे अनोखी, हाईटेक और सुविधाओं से लैस है. मेरठ से प्रयागराज तक करीब 600 किमी लंबा यह 6 लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे दूरी और समय दोनों को आधा कर देगा. पहले करीब दस से 12 घंटे लगते थे, अब इस एक्सप्रेसवे की मदद से वो सफर महज 5 से 6 घंटे में पूरा होगा. बता दें कि इस एक्सप्रेसवे पर टोल और चालान कटने का पूरा सिस्टम बेहद हाईटेक और एडवांस है. अब कई लोगों के मन में यही सवाल है कि इस एक्सप्रेसवे पर चालान कैसे कटेगा. आइए इसके बारे में जानते हैं...

गाड़ियों पर वार रूम से मॉनिटरिंग
गंगा एक्सप्रेसवे का STMS (Smart Traffic Management System) कंट्रोल रूम किसी वार रूम जैसा 24 घंटे काम करेगा. कंट्रोल रूम में एक विशाल वीडियो वॉल दिखती है, जिस पर सैकड़ों कैमरों की लाइव फीड एक साथ चलती है. ये सिस्टम AI वीडियो रिकॉर्डिंग की पड़ताल भी करेगा. अगर कोई वाहन गलती से या जानबूझकर गलत दिशा में मुड़ता है तो AI तुरंत अलार्म बजा देगा. कंट्रोल रूम के मॉनिटर पर उस गाड़ी का फ्रेम लाल हो जाएगा.

गाड़ी रुकी तो GPS से लोकेशन होगी ट्रैक
अगर एक्सप्रेसवे पर कोई भी गाड़ी दो मिनट से ज्यादा रुकती है तो एआई इसे जोखिम मानते हुए पास के हाईवे पेट्रोलिंग यूनिट को GPS से लोकेशन भेज देगा. बिना किसी दखलंदाजी के AI हर गाड़ी की स्पीड का आंकलन करेगा और उल्लंघन करने पर ऑटोमैटिक ऑनलाइन ट्रैफिक चालान भेज देगा. साथ ही ये सिस्टम इतना एडवांस है कि अगर कोई बाइक राइडर बिना हेलमेट और कोई गाड़ी चालक बिना सीट बेल्ट के चलता है तो कंट्रोल रूम में उसकी जानकारी पहुंच जाएगी।
JP Sharma 
