चौहटन रोड पर अचानक धधकी कार, इलाके में मचा हड़कंप

बाड़मेर के चौहटन रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया,जब एक खड़ी स्विफ्ट कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया,और कुछ ही मिनटों में कार जलकर राख हो गई।आग इतनी तेज थी कि मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, और सड़क पर लंबा जाम लग गया। करीब 15 से 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची,और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कचरे में फेंकी गई जलती सिगरेट आग लगने की वजह हो सकती है। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई,लेकिन गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।