डांस करते करते मौत ! शादी की ख़ुशी मातम में बदली

Jalore के मोरसीम गांव में शादी समारोह के दौरान डांस करती युवती की हार्ट अटैक से मौत। खुशियों के बीच मातम में बदला माहौल।

जालोर जिले के मोरसीम गांव में खुशियों से भरा एक शादी समारोह अचानक मातम में बदल गया। बिंदौरी कार्यक्रम में संगीत बज रहा था, लोग झूम रहे थे, और 22 साल की दीपू भी पूरे उत्साह से डांस कर रही थी। उसकी शादी को अभी सिर्फ चार महीने ही हुए थे, पति दिलीप कुमार का मुंबई में स्टील का बिजनेस है और वह पहली बार अपने ननिहाल में किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने आई थी। डांस करते-करते अचानक दीपू लड़खड़ाई और देखते ही देखते जमीन पर गिर पड़ी। पहले तो लोगों को लगा कि शायद चक्कर आया होगा, लेकिन जब वह उठी नहीं तो अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि दीपू की मौत हार्ट अटैक से हुई। कुछ ही पलों में हंसी-खुशी का माहौल गहरे सदमे में बदल गया। जिस घर में शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां अब सन्नाटा और आंसू थे।