राजस्थान में 1 मई से कर सकेंगे डिजिटल जनगणना

Bhajanlal Sharma ने जनगणना 2027 को लेकर प्रदेशवासियों से सहयोग की अपील की। राजस्थान में दो चरणों में होगी जनगणना, डिजिटल सेल्फ-एन्यूमरेशन भी शामिल।

राजस्थान में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से इस बड़े अभियान में सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है। राजस्थान में जनगणना प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में मकानों की गणना होगी, जिसके तहत जनगणना कर्मी घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। यह मकान गणना अभियान 16 मई से 14 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान घर की स्थिति, सुविधाएं और अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज की जाएंगी, जिससे विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जा सके। वहीं, दूसरे चरण में नागरिकों को स्वयं गणना का मौका दिया जाएगा। 1 मई से 15 मई 2026 तक लोग डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है, ऐसे में जनगणना कर्मियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।