Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी में फिर लौटी चमक, निवेशकों की बढ़ी धड़कनें

MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और Iran-अमेरिका तनाव के बीच निवेशकों का रुख सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा।

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी में फिर लौटी चमक, निवेशकों की बढ़ी धड़कनें
Gold And Silver price

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स कमजोर होने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार उछाल देखने को मिला है। अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों ने निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ाया है।

MCX पर चमका सोना, चांदी ने मारी बड़ी छलांग

MCX पर सोने की कीमत में मजबूत बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सोना करीब 848 रुपये चढ़कर 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी ने और तेज रफ्तार दिखाई और इसकी कीमत में करीब 7,900 रुपये का उछाल देखने को मिला।

निवेशकों में दुविधा, क्या टिकेगी तेजी?

पिछले कुछ महीनों में कई बार ऐसा देखा गया कि सोने-चांदी की कीमतों में अचानक तेजी आई, लेकिन अगले ही दिन बाजार में गिरावट लौट आई। यही वजह है कि इस बार निवेशक फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं और बाजार के अगले संकेत का इंतजार कर रहे हैं।

एक्सपर्ट ने बताए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

कमोडिटी बाजार के जानकारों का मानना है कि मौजूदा हालात में कीमती धातुओं में तेजी कुछ समय तक बनी रह सकती है। हालांकि वैश्विक तनाव या डॉलर में मजबूती आने पर फिर दबाव बन सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक सोने के लिए सपोर्ट ज़ोन 1,51,200 से 1,51,800 रुपये के बीच रह सकता है, जबकि रेजिस्टेंस 1,53,000 से 1,54,000 रुपये तक देखा जा रहा है। वहीं चांदी के लिए सपोर्ट 2,55,000 से 2,60,000 रुपये और रेजिस्टेंस 2,72,000 से 2,75,000 रुपये के आसपास माना जा रहा है।