Gold Price Today: जुलाई के पहले हफ्ते में फिर चमका सोना, जानें आज 5 जुलाई का ताजा भाव
5 जुलाई 2026 को सोना-चांदी के ताजा भाव जानें। MCX और IBJA के अनुसार 24 कैरेट, 22 कैरेट गोल्ड रेट, सिल्वर प्राइस, सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल और एक्सपर्ट की राय पढ़ें।
जुलाई की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी का दौर देखने को मिल रहा है। जून महीने में गिरावट के बाद अब पीली धातु ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के चलते आने वाले दिनों में भी सोना और चांदी मजबूत रुख बनाए रख सकते हैं।
रविवार, 5 जुलाई को साप्ताहिक अवकाश के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से नए भाव जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में शुक्रवार के बंद भाव को ही ताजा कीमत माना जा रहा है।
एमसीएक्स के अनुसार, शुक्रवार को सोना मामूली गिरावट के साथ 1,47,378 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, आईबीजेए के आखिरी जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट (999) सोने की कीमत 1,46,344 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,34,051 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर उम्मीदों में बदलाव और डॉलर इंडेक्स में मुनाफावसूली के कारण सोने और चांदी की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। उनके मुताबिक, डॉलर इंडेक्स करीब 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 100.87 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जिससे कीमती धातुओं में खरीदारी बढ़ी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगले सप्ताह बाजार में 'बाय ऑन डिप्स' यानी गिरावट पर खरीदारी की रणनीति देखने को मिल सकती है। उन्होंने सोने के लिए 1,44,000 रुपये और 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को मजबूत सपोर्ट लेवल बताया है, जबकि 1,49,000 रुपये और 1,52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को प्रमुख रेजिस्टेंस माना है।
वहीं चांदी के लिए 2,32,000 रुपये और 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम मजबूत सपोर्ट लेवल हैं। दूसरी ओर, 2,45,000 रुपये और 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब अगले सप्ताह के वैश्विक संकेतों और घरेलू बाजार की चाल पर बनी रहेगी।

