राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम
मौसम विभाग ने 10 जिलों में बारिश की चेतावनी दी है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मई की शुरुआत से राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि, अगले दो दिन प्रदेश में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है।

11 मई से बदलेगा मौसम
11 मई को प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने भी अलवर सहित प्रदेश के 10 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है, यानि कि अभी बारिश लोगों को गर्मी से तो राहत दे सकती है लेकिन मौसम बीमारियों को जन्म भी देगी।

अलवर में तेज अंधड़ के साथ बारिश
इससे पहले अलवर जिले सहित कई जिलों में गुरुवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। सुबह तेज धूप और उमस रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। इस दौरान अलवर, दौसा और टोंक जिले के कई इलाकों में ओले भी गिरे। करीब 50 किमी. की रफ्तार से चली हवा के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए। वहीं, सवाईमाधोपुर और कोटपूतली-बहरोड़ में भी झमाझम बारिश हुई।
JP Sharma 
