जयपुर के वार्ड 114 में वोटिंग शुरू होते ही विवाद, कांग्रेस प्रत्याशी के बूथ में मौजूद होने पर निर्दलीयों ने जताई आपत्ति

राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में जयपुर के वार्ड 114 में मतदान शुरू होते ही विवाद हो गया। केसरियों की धर्मशाला मतदान केंद्र पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कांग्रेस उम्मीदवार की बूथ के अंदर मौजूदगी पर आपत्ति जताई।

जयपुर के वार्ड 114 में वोटिंग शुरू होते ही विवाद, कांग्रेस प्रत्याशी के बूथ में मौजूद होने पर निर्दलीयों ने जताई आपत्ति
Chunav

राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज 6 नगर निगम समेत 147 निकायों के लिए मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 87.60 लाख से ज्यादा मतदाता 18,266 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

जयपुर के वार्ड नंबर 114 में केसरियों की धर्मशाला स्थित मतदान केंद्र पर वोटिंग शुरू होते ही विवाद सामने आया। यहां निर्दलीय प्रत्याशियों ने कांग्रेस प्रत्याशी के बूथ के अंदर मौजूद होने पर आपत्ति जताई। निर्दलीय प्रत्याशियों का आरोप है कि कांग्रेस उम्मीदवार मतदान केंद्र के अंदर मौजूद थे, जिसके बाद मौके पर विवाद की स्थिति बन गई।

मामले को लेकर मतदान केंद्र पर प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच बहस की स्थिति बनी। अब सवाल यह है कि मतदान केंद्र के अंदर प्रत्याशी की मौजूदगी को लेकर नियमों का पालन हुआ या नहीं? मामले में प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर भी नजर है।