फ्रेंच एक्ट्रेस नादिया फारेस का निधन, 57 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Nadia Farès का 57 वर्ष की उम्र में निधन। Paris में अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर।

फ्रेंच एक्ट्रेस नादिया फारेस का निधन, 57 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
nadia-fares

Nadia Farès के निधन की खबर ने वैश्विक फिल्म जगत को गहरे शोक में डाल दिया है। 57 साल की उम्र में उनका यूं अचानक जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले उन्हें Paris में एक स्विमिंग पूल के पास बेहोश पाया गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह कोमा में चली गईं और आखिरकार जिंदगी की जंग हार गईं।

बेटियों ने दी निधन की जानकारी, सोशल मीडिया पर उमड़ा शोक

एक्ट्रेस के निधन की पुष्टि उनके परिवार, खासकर उनकी बेटियों सिलिया और शाना ने की। परिवार ने इसे अपूरणीय क्षति बताया। सिलिया ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखते हुए मां के साथ बिताए पलों को याद किया, जिसे पढ़कर हजारों फैंस भावुक हो गए।

‘The Crimson Rivers’ से मिली खास पहचान

The Crimson Rivers जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली नादिया फारेस ने फ्रेंच के साथ-साथ इंटरनेशनल सिनेमा में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। इसके अलावा वह Storm Warning, War और Lucky Day जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।

अभिनय में गहराई और संवेदनशीलता थी खास पहचान

नादिया ने अपने करियर की शुरुआत छोटे प्रोजेक्ट्स से की, लेकिन अपने दमदार अभिनय के जरिए उन्होंने धीरे-धीरे बड़ी पहचान हासिल की। उनकी एक्टिंग में भावनात्मक गहराई और गंभीरता साफ झलकती थी, जो उन्हें अलग बनाती थी।

फिल्मों के साथ टीवी पर भी दिखाया दम

उन्होंने सिर्फ फिल्मों तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि कई टेलीविजन प्रोजेक्ट्स में भी शानदार काम किया। यही वजह रही कि वह फ्रांस के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच भी लोकप्रिय रहीं।

आखिरी फिल्म में भी दिखा जुनून

उनकी आखिरी स्क्रीन प्रेजेंस पिछले साल आई फिल्म Togers Possible में रही, जिसमें उन्होंने एक बार फिर अपने अभिनय कौशल का परिचय दिया।