खामेनेई को 9 जुलाई को किया जाएगा दफन, मशहद में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई की मौत को करीब चार महीने हो चुके हैं. अब उनको अंतिम विदाई दी जाएगी।

खामेनेई को 9 जुलाई को किया जाएगा दफन, मशहद में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

इजरायली और अमेरिकी हमलों में मारे जाने के 100 से ज़्यादा दिनों के बाद, अब ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की घोषणा की गई है. सरकारी मीडिया ने शनिवार को बताया कि जुलूस 4 जुलाई को तेहरान में शुरू होंगे और 9 जुलाई को उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में उन्हें दफ़नाया जाएगा. ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस जनाजे में करीब 2 करोड़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई को अंतिम रूप से मशहद शहर में स्थित इमाम रज़ा (अ.स.) की पवित्र दरगाह में दफनाया जाएगा. यहां बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालुओं के आने की भी उम्मीद है. खास तौर पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भारत, बांग्लादेश और कश्मीर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंच सकते हैं

फरवरी में खामेनेई की मौत के साथ ही इस्लामिक रिपब्लिक की बागडोर संभालने वाले उनके तीन दशकों से ज़्यादा लंबे कार्यकाल का अंत हो गया था. 28 फरवरी 2026 को जब खामेनेई की मौत हुई, तब उनकी उम्र 86 साल थी. उनकी मौत के बाद उनके बेटे आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई को उनका उत्तराधिकारी चुना गया है.

देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट। प्ले स्टोर से PKTIMES एप भी डाउनलोड कर आप देख सकते हैं तमाम खबरें।