घर में यहां लगाएं मनी प्लांट, पैसा आपके पास खींचा चला आएगा

पौधों के शौकीन हैं तो घर में मनी प्लांट लगाएं लेकिन उसके लिए जगह और तरीका जानना बेहद जरूरी है तभी ये कारगर होगा।

घर में यहां लगाएं मनी प्लांट, पैसा आपके पास खींचा चला आएगा

हर कोई चाहता है कि जीवन में शांति, समृद्धि और खुशाी बनी रहे. वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय या कहें टोटके बताए गए हैं, जिनसे घर में सुख-शांति और समृद्धि आ सकती है. आपने ऐसा कई बार सुना होगा कि घर में मनी प्लांट का पौधा रखने से धन आने का रास्ता खुल जाता है. इस पौधे की पत्तियों का ऊपर की ओर बढ़ना परिवार के लोगों के सौभाग्य का संकेत देता है. हालांकि अगर आप यह चाहते हैं कि लक्ष्मी माता की कृपा आप पर सदैव बनी रहे तो इसके लिए कुछ बातों को ध्यान रखना होगा.


वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में मनी प्लांट रखना बहुत शुभ होता है. ऐसा कहा जाता है कि इस पौधे को रखने से घर में आने वाली नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है और जीवन में धन का मार्ग प्रशस्त होता है. अगर आप घर में मनी प्लांट रखना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी टिप्स का पालन करना चाहिए, जिनका जिक्र हम नीचे करने जा रहे हैं.


मनी प्लांट को दूध अर्पित करें

मनी प्लांट और दूध का संयोग को काफी शुभ माना जाता है. मनी प्लांट में पानी की सिर्फ कुछ ही बूंदे डालें. इसके अलावा, आप पानी में कच्चे दूध की कुछ बूंदों को मिलाकर जल भी चढ़ा सकते हैं. कुछ दिनों तक ऐसा ही करने के बाद आपको अपने जीवन में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा. मनी प्लांट जैसे-जैसे ऊपर की दिशा में आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे आपके परिवार के लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी. वास्तु एक्लपर्ट के मुताबिक, मनी प्लांट एक तेजी से बढ़ने वाला पौधा है. इसपर रोजाना दूध चढ़ाने से जिंदगी में खास बदलाव होते हैं.


मनी प्लांट के पौधे को सही दिशा में लगाएं
वास्तु एक्सपर्ट कहते हैं कि मनी प्लांट को सही दिशा में लगाने से परिवार में मौजूद लोगों की तरक्की और सफलता के रास्ते खुल जाते हैं. कई लोग वित्तीय बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए भी मनी प्लांट के पौधे को अपने घर में लगाते हैं. ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट का संबंध कुबेर और बुध से है. यही वजह है कि इस पौधे को घर में लगाने से सुख और समृद्धि आती है. मनी प्लांट को घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है. यह भी माना जाता है कि इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है.


मनी प्लांट लगाने के अचूक वास्तु नियम:
सही दिशा: मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) दिशा में रखना चाहिए।  इस दिशा के स्वामी भगवान गणेश हैं, जिससे धन में स्थिरता आती है।

उत्तर दिशा: यदि करियर में नए अवसर चाहिए, तो इसे घर के मुख्य द्वार के पास उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। 

बेल ऊपर की ओर हो: मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की तरफ उठनी चाहिए। इसे किसी डंडी या धागे की मदद से सहारा दें। 

जमीन पर न लटके: इसकी लताएं कभी भी जमीन को नहीं छूनी चाहिए, अन्यथा धन की हानि होती है।

दिशा से परहेज: इसे भूलकर भी उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में न रखें, क्योंकि इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है।

ध्यान रखने योग्य बातें:
पानी बदलना: यदि मनी प्लांट को कांच की बोतल में पानी में लगाया है, तो हर 5-7 दिन में उसका पानी बदले 

सूखे पत्ते: मुरझाए, सूखे या पीले पत्तों को पौधे पर से हटा दें

मनी प्लांट को खरीदकर नहीं लगाएं: कहते हैं कि मनी प्लांट को खरीदकर नहीं लगाना चाहिए, कहीं दूसरी जगह से तोड़कर ही इसे लगाने से बरकत होती है


देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट। प्ले स्टोर से PKTIMES एप भी डाउनलोड कर आप देख सकते हैं तमाम खबरें।।