150 फीट खाई में गिरी बस,बच्चे की मौत,5 गंभीर

Pushkar घाटी में बड़ा हादसा। 31 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, एक बच्चे की मौत, 5 गंभीर घायल। प्रशासन मौके पर, जांच जारी।

अजमेर के पुष्कर घाटी में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार बस में कुल 31 यात्री सवार थे, जो पीसांगन क्षेत्र से मायरा भरने के लिए पुष्कर जा रहे थे। पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले सांझीसर के पास घाटी में बस ड्राइवर का नियंत्रण खो बैठा और सीधी खाई में जा गिरी।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर पहले पुष्कर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया...एडिश्नल एसपी दीपक कुमार ने एक बच्चे की मौत की पुष्टि की है। वहीं, ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।घटना के बाद पुष्कर घाटी मार्ग पर लंबा जाम लग गया। कलेक्टर लोकबंधू और एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।ताया जा रहा है कि बस में सवार लोग पारिवारिक कार्यक्रम ‘मायरा’ में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।