जयपुर: अरण्य भवन में वन कर्मचारियों का विरोध, काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश

वन विभाग कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया, उन्होंने साफ चेताया कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार करेंगे

जयपुर: अरण्य भवन में वन कर्मचारियों का विरोध, काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश

जयपुर स्थित अरण्य भवन में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशव्यापी आह्वान पर वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यालय समय के दौरान कर्मचारियों ने 
अपने-अपने कार्यस्थलों पर रहते हुए शांतिपूर्ण तरीके से कार्य करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। 

RGHS योजना और समर्पित अवकाश भुगतान को लेकर वादाखिलाफी का आरोप
आयोजित सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा वेतन से लगातार कटौती के बावजूद RGHS योजना के तहत अस्पतालों में समुचित उपचार सुविधा नहीं मिल रही है, जिससे कर्मचारियों और उनके परिजनों को भारी परेशानी 
का सामना करना पड़ रहा है।



साथ ही समर्पित अवकाश के भुगतान पर अघोषित रोक को लेकर भी कर्मचारियों में गहरा रोष है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि RGHS योजना को तत्काल सुचारू किया जाए और लंबित भुगतान 
जल्द जारी किया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि 7 दिनों के भीतर मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज करते हुए पूर्ण कार्य बहिष्कार जैसे कड़े कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान वन विभाग के बड़ी संख्या में कर्मचारी और 
पदाधिकारी मौजूद रहे और एकजुटता के साथ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।