'कार्यकर्ता से बदतमीजी की तो डबल जवाब दूंगा' नौकरी-जिंदगी दोनों खतरे में-शेखावत
फलोदी जिले के बापिणी में आयोजित जनसुनवाई के दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर उन्होंने कहा कि बदतमीजी या काम में देरी करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं को भी संयम बनाए रखने की सलाह दी। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने बेमौसम बारिश से फसल नुकसान की शिकायत की, जिस पर शेखावत ने जिला प्रशासन को तुरंत सर्वे कर रिपोर्ट भेजने और किसानों को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। यह बयान प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर चर्चा में है।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री तथा जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने फलोदी जिले के बापिणी में शनिवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई....भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर शेखावत ने कहा, “अगर कोई अधिकारी कार्यकर्ता के साथ बदतमीजी करता है या उसका काम जानबूझकर अटकाता है, तो मैं डबल बदतमीजी से जवाब दूंगा। एक फोन कॉल पर उसकी नौकरी और जिंदगी दोनों खराब कर दूंगा।”उन्होंने आगे कहा, “मैं अभी 20 साल तक यहीं हूं, कहीं जाने वाला नहीं। इस दौरान मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि ऐसे लोगों का घर-द्वार तक देखना बंद हो जाए। यह चेतावनी किसी एक के लिए नहीं, बल्कि सभी अधिकारियों के लिए है।”
शेखावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संतुलित रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं, इसका मतलब यह नहीं कि हम अधिकारियों से बदतमीजी करें। उनका सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। लेकिन अगर अधिकारी गैर-जिम्मेदार या इरिस्पॉन्सिव रवैया अपनाएंगे, तो उन्हें बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान की शिकायत की। शेखावत ने जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को तुरंत नुकसान का विस्तृत सर्वे करवाने, रिपोर्ट तैयार करने और राज्य सरकार को भेजने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा मिल सके।
Hindu Solanki 
