बीजेपी विधायक की टिप्पणी, राठौड़ ने मांगी माफी

Tijara के Bharatiya Janata Party विधायक Balaknath के JEN पर विवादित बयान से बढ़ा विवाद, सैन समाज में नाराजगी; Madan Rathore ने मांगी माफी।

तिजारा से बीजेपी विधायक बालकनाथ की एक टिप्पणी ने बीजेपी को परेशानी में डाल दिया है। बालकनाथ ने विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान एक जेईएन को सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुए कहा कि "JEN है या नाई" इस टिप्पणी के बाद बीजेपी विधायक के खिलाफ सैन समाज में नाराजगी है।। सैन समाज के लोगों ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की और पूरी बात बताई। जिसके बाद बीजेपी मुखिया होने के नाते मदन राठौड़ ने खुद माफी मांगी और कहा कि इस बात को लेकर विधायक से भी बात हो गई है।