बाड़मेर BSP District Meeting: 14 April को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती भव्य रूप से मनाने की तैयारी

बाड़मेर में बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को जिले में भव्य और ऐतिहासिक तरीके से मनाया जाएगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां और प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने की योजना बनाई गई है ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

बाड़मेर में बसपा की महत्वपूर्ण बैठक, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती जॉन स्तरीय भव्य आयोजन का निर्णय


आज दिनांक स्थानीय डाक बंगला में आज बहुजन समाज पार्टी की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला अध्यक्ष डॉ. रविंद्र मेघवाल के निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूती देने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला महासचिव रमेश बडेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि आगामी 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती को बाड़मेर जिले में जोन नंबर 4 स्तर पर भव्य रूप से मनाया जाएगा।
बैठक में समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें गोपाल बामनिया, लीलाराम सिंगाडिया, हरखाराम सेजू, जय राम सोलंकी, मौलाबकस खां मगलिया, सुरेंद्र सिंह भाटी, राज सांवरिया और प्रकाश तंवर सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि इस वर्ष अंबेडकर जयंती को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जाएंगी, ताकि समाज में जागरूकता, एकता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया जा सके।
बसपा नेताओं ने आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग कार्यक्रम से जुड़ें और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।