नीट-यूजी 2026: बाड़मेर में 3288 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, कड़े सुरक्षा इंतजाम लागू

बाड़मेर जिले में रविवार को होने वाली नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।नइस बार जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर 3288 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे एनटीए के सख्त निर्देशों के तहत परीक्षा केंद्रों पर कड़ी फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है। यानी बिना जांच के एंट्री नामुमकिन होगी…

अभ्यर्थियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वे सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही सेंटर पर पहुंच जाएं जबकि परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी…

एडमिट कार्ड के साथ पोस्टकार्ड साइज और पासपोर्ट साइज फोटो लाना जरूरी होगा।

किसी भी तरह की लापरवाही सीधे परीक्षा से बाहर कर सकती है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से

मोबाइल, ब्लूटूथ, घड़ी, बेल्ट, गहने, कैलकुलेटर जैसी कई चीजों पर पूरी तरह बैन रहेगा। यहां तक कि परीक्षा केंद्र के 300 मीटर दायरे में ई-मित्र, फोटो कॉपी और साइबर कैफे भी बंद रहेंगे प्रशासन का साफ कहना है।

अगर कोई अभ्यर्थी नियम तोड़ते हुए पकड़ा गया तो इसे अनुचित साधनों का इस्तेमाल माना जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी कुल मिलाकर

बाड़मेर में इस बार की नीट परीक्षा

सख्ती, सतर्कता और पारदर्शिता के साथ आयोजित होने जा रही है।