कोटा में ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट के बाद भड़की आग… कबाड़ गोदाम में फंसे 15 लोगों की सांसें थम गईं

कोटा शहर के आदर्श नगर इलाके में देर रात ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग ने दहशत फैला दी। शॉर्ट सर्किट के कारण हुए ब्लास्ट के बाद आग की लपटें पास स्थित तीन मंजिला कबाड़ गोदाम तक पहुंच गईं, जहां 10 से 15 लोग फंसे हुए थे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। त्वरित कार्रवाई के चलते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बड़ा हादसा टल गया।

कोटा शहर में देर रात एक ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास ही स्थित तीन मंजिला कबाड़ के गोदाम तक पहुंच गईं, जिसमें उस वक्त 10 से 15 लोग फंसे हुए थे।घटना शनिवार देर रात करीब 11 बजे बंजारा कॉलोनी, आदर्श नगर इलाके में सोफिया स्कूल के पीछे हुई। ट्रांसफॉर्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और देखते-ही-देखते इसमें ब्लास्ट हो गया। आग की चिंगारियां लगातार पास वाले कबाड़ गोदाम की ओर जा रही थीं।गोदाम के अंदर फंसे लोग दहशत में थे और कुछ ने अंदर से वीडियो भी बनाया। स्थिति गंभीर देखकर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम तुरंत मौके पर पहुंची।सब्जी मंडी फायर स्टेशन से आई दमकल की टीम ने महज आधे घंटे की तेज कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया। हालांकि ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह जलकर राख हो गया। फायर टीम की सतर्कता और त्वरित पहुंच के कारण बड़ा हादसा टल गया। अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल से सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर थी, इसलिए सूचना मिलते ही तुरंत पहुंचकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।