X300 Ultra को बताया गया प्रोफेशनल कैमरा फोन, 400mm टेलीफोटो और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे
Vivo की अपकमिंग Vivo X300 Ultra को प्रोफेशनल कैमरा फोन के रूप में पेश किया जाएगा। इसमें 400mm टेलीफोटो लेंस, 4K 120fps वीडियो, Dolby Vision और 10-बिट रिकॉर्डिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।
Vivo की अपकमिंग Vivo X300 series को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी ने Vivo X300s और Vivo X300 Ultra के डिजाइन और कैमरा फीचर्स का खुलासा कर दिया है।
कैमरा पर खास फोकस
कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao के अनुसार Vivo X300 Ultra को एक प्रोफेशनल कैमरा फोन के तौर पर पेश किया जाएगा।
इस स्मार्टफोन में हाई-एंड फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी फीचर्स दिए जाएंगे, जिससे यह कैमरा लवर्स के लिए खास विकल्प बन सकता है।
मिलेंगे पावरफुल कैमरा फीचर्स
फोन में कंपनी ने उन्नत टेलीफोटो सिस्टम दिया है, जिसमें:
•400mm फोकल लेंथ वाला टेलीफोटो कैमरा
•लंबी दूरी की फोटोग्राफी के लिए एक्सटेंडर सपोर्ट
•“Lipstick 200” टेलीफोटो मोड बेहतर जूम के लिए
वीडियो रिकॉर्डिंग में भी दम
Vivo X300 Ultra में वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी कई प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे:
•4K रिजॉल्यूशन पर 120 फ्रेम प्रति सेकंड रिकॉर्डिंग
•10-बिट वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट
•Dolby Vision सपोर्ट
•सिनेमैटिक स्लो मोशन रिकॉर्डिंग
डिजाइन और कलर ऑप्शन
दोनों स्मार्टफोन में प्रीमियम “फिल्म ग्रीन” कलर फिनिश देखने को मिलेगी। डिजाइन से साफ है कि कंपनी ने इस बार कैमरा मॉड्यूल को खासतौर पर हाईलाइट किया है।
कब होंगे लॉन्च
रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo X300 Ultra और Vivo X300s को 30 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है।
कुल मिलाकर, Vivo की यह नई सीरीज खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाई जा रही है, जो स्मार्टफोन में प्रोफेशनल स्तर की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का अनुभव चाहते हैं।
Saloni Kushwaha 
