Sony Xperia 10 VIII 5G लॉन्च, 120Hz OLED डिस्प्ले और 2TB तक स्टोरेज का सपोर्ट; जानें कीमत और फीचर्स

Sony ने Xperia 10 VIII 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन में 120Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट, 8GB RAM और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Sony Xperia 10 VIII 5G लॉन्च, 120Hz OLED डिस्प्ले और 2TB तक स्टोरेज का सपोर्ट; जानें कीमत और फीचर्स

Sony ने अपनी Xperia 10 सीरीज में नया Xperia 10 VIII 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह मिड-रेंज सेगमेंट का फोन है, जिसमें कंपनी ने लंबी बैटरी लाइफ के साथ 120Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट और कई प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है, जो आजकल के स्मार्टफोन्स में काफी कम देखने को मिलता है।

Sony Xperia 10 VIII की कीमत

Sony Xperia 10 VIII की यूरोप में कीमत EUR 599 यानी करीब 66,850 रुपये रखी गई है। वहीं UK में इसकी कीमत GBP 549 यानी करीब 71,650 रुपये है। फिलहाल कंपनी ने भारत में फोन की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। यह स्मार्टफोन Frozen White, Frosted Grey और Misty Lilac कलर में पेश किया गया है।

120Hz OLED डिस्प्ले

फोन में 6.1 इंच Full HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, यह स्क्रीन पिछले मॉडल की तुलना में करीब 50 फीसदी ज्यादा ब्राइट है। इसमें 10-बिट टोनल ग्रेडेशन, 97 फीसदी DCI-P3 कवरेज और Triluminos डिस्प्ले ट्यूनिंग सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है।

Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट

परफॉर्मेंस के लिए Xperia 10 VIII में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 5G चिपसेट दिया गया है। फोन में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वर्चुअल RAM के जरिए RAM को अतिरिक्त 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं माइक्रो-SD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाने का विकल्प मिलता है।

3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद

फोन की खासियतों में 3.5mm हेडफोन जैक भी शामिल है। इसके अलावा बेहतर स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। Sony ने Xperia 10 VIII के लिए चार Android OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। यह फोन उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करना चाहते हैं।