OPPO Reno15 Series 5G की एंट्री, 200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी से मचाएगा धूम

Reno15 और Reno15 Pro Mini में इंडस्ट्री-फर्स्ट Holo Fusion टेक्नोलॉजी के साथ वन-पीस स्कल्प्टेड ग्लास डिजाइन दिया गया है।

OPPO Reno15 Series 5G की एंट्री, 200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी से मचाएगा धूम
OPPO Reno15

OPPO ने भारत में अपनी नई Reno15 Series 5G लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Reno15, Reno15 Pro और Reno15 Pro Mini शामिल हैं। तीनों स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है।

डिजाइन में मस्त

OPPO ने Reno15 सीरीज के डिजाइन पर खास मेहनत की है। फोन हाथ में लेते ही प्रीमियम फील देते हैं। वजन का बैलेंस ऐसा है कि लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी हाथ में भारीपन महसूस नहीं होता। Reno15 Pro Mini कंपनी का भारत में पहला कॉम्पैक्ट मॉडल है, जो छोटे साइज के बावजूद फीचर्स में बड़ा साबित होता है।

Holo Fusion टेक्नोलॉजी और ग्लास फिनिश

Reno15 और Reno15 Pro Mini में इंडस्ट्री-फर्स्ट Holo Fusion टेक्नोलॉजी के साथ वन-पीस स्कल्प्टेड ग्लास डिजाइन दिया गया है। खासकर ग्लेशियर व्हाइट वेरिएंट में बैक पैनल पर पड़ने वाली रोशनी 3D इफेक्ट पैदा करती है। फ्रेम में एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमिनियम का इस्तेमाल किया गया है।

प्रोटेक्शन और ड्यूरेबिलिटी

•Reno15 और Pro Mini में Corning Gorilla Glass 7i

•Reno15 Pro में Gorilla Glass Victus 2

•तीनों फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ

•गिरने से बचाव के लिए Sponge Bionic Cushioning

डिस्प्ले क्वालिटी

तीनों स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले स्मार्ट एडाप्टिव AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। अल्ट्रा-थिन बेजेल्स स्क्रीन एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।

कैमरा सेटअप 

OPPO ने इस बार कैमरा पर खास फोकस किया है।

Reno15 कैमरा स्पेसिफिकेशन

•50MP मेन कैमरा

•50MP 3.5x टेलीफोटो

•8MP अल्ट्रावाइड

•50MP फ्रंट कैमरा

Reno15 Pro और Pro Mini कैमरा

•200MP मेन कैमरा (OIS सपोर्ट)

•50MP अल्ट्रावाइड

•50MP 3.5x टेलीफोटो

•50MP सेल्फी कैमरा

200MP सेंसर शानदार डिटेल कैप्चर करता है। फोटो में टेक्सचर और कलर बैलेंस काफी नैचुरल नजर आते हैं।

Pure Tone Technology और AI फीचर्स

नई Pure Tone Technology तस्वीरों में स्किन टोन को ज्यादा नैचुरल बनाती है। इसके अलावा AI Eraser, AI Reflection Remover और नया AI Portrait Glow फीचर लो-लाइट फोटो को बेहतर बनाता है।

वीडियो रिकॉर्डिंग और कंटेंट क्रिएशन

Reno15 Series के सभी कैमरे 4K 60fps HDR वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। कैमरों के बीच स्विच करते समय भी वीडियो क्वालिटी में गिरावट नहीं आती।

Dual-View Video फीचर की मदद से फ्रंट और रियर कैमरा एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, जो व्लॉगर्स के लिए उपयोगी है।

डिफॉल्ट Photos ऐप में ही इनबिल्ट वीडियो एडिटिंग टूल मिल जाता है, जिससे बेसिक एडिटिंग के लिए अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ती।

बैटरी और चार्जिंग 

•Reno15 और Reno15 Pro में 6500mAh बैटरी

•Reno15 Pro Mini में 6200mAh बैटरी

80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

•Reno15 Pro में 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग

कम समय की चार्जिंग में भी फोन कई घंटों तक सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग का बैकअप देता है।