CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, त्रिवेंद्रम टॉप पर; अजमेर रीजन 11वें स्थान पर

Central Board of Secondary Education ने CBSE क्लास 12 रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस साल कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा, जबकि त्रिवेंद्रम रीजन 95.62% के साथ देशभर में पहले स्थान पर रहा।

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, त्रिवेंद्रम टॉप पर; अजमेर रीजन 11वें स्थान पर

Central Board of Secondary Education ने क्लास 12 का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसके साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। इस साल करीब 18.5 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें लगभग 10.2 लाख लड़के और 8.3 लाख लड़कियां थीं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपने अंक चेक करने लगे।

रीजन वाइज रिजल्ट में साउथ इंडिया का दबदबा

इस बार भी रीजन वाइज प्रदर्शन में साउथ इंडिया के रीजन आगे रहे। त्रिवेंद्रम रीजन ने 95.62% पास प्रतिशत के साथ देशभर में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे नंबर पर चेन्नई रहा, जहां पास प्रतिशत 93.84% दर्ज किया गया। वहीं बेंगलुरु 93.19% के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

राजस्थान का अजमेर रीजन इस बार देशभर में 11वें नंबर पर रहा। अजमेर रीजन का कुल पास प्रतिशत 86.78% दर्ज किया गया।

ओवरऑल रिजल्ट कैसा रहा

CBSE 12वीं परीक्षा 2026 का कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा। इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्रों ने अच्छे अंक हासिल किए हैं और कई स्कूलों का रिजल्ट भी शानदार रहा।

पिछले साल से थोड़ा कम रहा रिजल्ट

अगर 2025 के रिजल्ट की बात करें, तो पिछले साल ओवरऑल पास प्रतिशत 87.98% रहा था। उस समय भी त्रिवेंद्रम रीजन करीब 99% रिजल्ट के साथ पहले स्थान पर था। विजयवाड़ा और चेन्नई ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। लगातार बेहतर नतीजों से यह साफ है कि दक्षिण भारत के रीजन शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन बनाए हुए हैं।

कहां देखें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट CBSE Official Website, CBSE Results Portal और CBSE Results पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराई गई है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और एडमिट कार्ड डिटेल दर्ज करनी होगी।

10वीं का रिजल्ट भी रहा शानदार

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 में इस बार ओवरऑल पास प्रतिशत 93.70% दर्ज किया गया। करीब 25 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। रीजन वाइज रिजल्ट में त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा 99.79% के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर रहे, जबकि चेन्नई और बेंगलुरु भी टॉप लिस्ट में शामिल रहे।