PM की अपील… फिर बढ़ी Import Duty!” "सोने-चांदी पर 15% ड्यूटी लागू"
दो दिन पहले प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से सोना कम खरीदने की अपील की थी… और अब केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है।सरकार ने गोल्ड और सिल्वर इंपोर्ट पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% AIDC सेस लागू किया है। इसके बाद कुल प्रभावी इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़कर सीधे 15% हो गई है। नई दरें मंगलवार रात से लागू कर दी गई हैं।
सरकार का मानना है कि इससे विदेशी आयात कम होगा और देश का ट्रेड बैलेंस बेहतर रहेगा, लेकिन दूसरी तरफ ज्वेलरी कारोबारियों और आम ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है, खासकर शादी सीजन और त्योहारों के दौरान इसका सीधा असर बाजार पर पड़ेगा।
Saloni Kushwaha 
