मोदी की अपील का असर! CM भजनलाल ने घटाया VIP काफिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और फिजूलखर्ची रोकने की अपील का असर अब राजस्थान सरकार में साफ दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने काफिले में चलने वाले वाहनों की संख्या घटाकर बड़ा संदेश दिया है। अब मुख्यमंत्री के साथ महज 5 वाहन ही चलेंगे, जबकि Z+ सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पहले 10 से 12 गाड़ियों का काफिला चलता था। सरकार का मानना है कि इससे न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत होगी बल्कि VIP कल्चर पर भी नियंत्रण लगेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने के निर्देश दिए हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच यह फैसला राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तर पर बड़ा संदेश माना जा रहा