बांग्लादेश के राजबाड़ी में फेरी टर्मिनल पर बड़ा हादसा,पद्मा नदी में गिरी बस, 24 लोगों की मौत

Rajbari के Daulatdia Ferry Terminal पर बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस Padma River में गिरी। 24 की मौत, कई लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

बांग्लादेश के राजबाड़ी में फेरी टर्मिनल पर बड़ा हादसा,पद्मा नदी में गिरी बस, 24 लोगों की मौत
नदी में गिरती बस

बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले स्थित दौलतदिया फेरी टर्मिनल पर एक भीषण हादसा सामने आया है। ढाका जा रही एक स्लीपर बस फेरी पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 24 की मौत

अब तक 24 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे, जिनमें से कई अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, गोताखोरों की मदद से तलाश

घटना के बाद पुलिस, कोस्ट गार्ड, सेना और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। बस के नदी में गहराई में डूब जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। गोताखोर लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

ब्रेक फेल होने की आशंका, जांच के आदेश

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के ब्रेक फेल होने की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा। हादसे के कारणों की पुष्टि के लिए जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बस में सवार कई यात्री त्योहार के बाद घर लौट रहे थे, जिससे यह हादसा कई परिवारों के लिए भारी नुकसान लेकर आया है।