दो साल बाद इंडिया ब्लॉक की बैठक, राहुल-अखिलेश-ममता समेत दिग्गज बनाएंगे सॉलिड प्लान
बीजेपी को घेरने के लिए विपक्ष अब एकजुट होने जा रहा है।
बीजेपी नेतृत्व वाली NDA सरकार को घेरने के लिए इंडिया ब्लॉक अब सॉलिड रणनीति तैयार कर रहा है. इसी को लेकर कांग्रेस ने विपक्षी गठबंधन की बड़ी बैठक बुलाई है जो विपक्षी दलों के नेताओं की उपलब्धता के आधार पर आगामी 6 या 8 जून को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित की जाएगी. बताया जा रहा है कि बैठक में पेपर लीक और लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर सरकारी को घेरने की रणनीति पर चर्चा होगी.

कांग्रेस पार्टी के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, विपक्षी 'INDIA' गठबंधन के वरिष्ठ नेता नेताओं की उपलब्धता के आधार पर आगामी 6 या 8 जून 2026 को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित करने जा रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन के दो प्रमुख घटक दलों-तृणमूल कांग्रेस (TMC) को पश्चिम बंगाल और डीएमके (DMK) को तमिलनाडु की सत्ता से बाहर होना पड़ा है, जिसके बाद विपक्ष की एकजुटता को मजबूत करने और बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार का मुकाबला करने के लिए इस संयुक्त बैठक को बुलाया गया है.
विपक्षी नेताओं से के.सी वेणुगोपाल ने किया संपर्क
बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने विभिन्न दलों के नेताओं से संपर्क किया है और उनसे बैठक में भाग लेने का अपील की है. सूत्रों ने ये भी दावा किया कि इस बैठक में विपक्षी दल मुख्य रूप से नीट (NEET) पेपल लीक विवाद, सीबीएसई (CBSE) से जुड़े मामलों और देश में लगातार बढ़ रही ईंधन की कीमतों जैसे ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ एक साझा राष्ट्रीय रणनीति तैयार करेंगे. सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य उद्देश्य बीजेपी नीत केंद्र सरकार के खिलाफ संयुक्त रणनीति तैयार करना और विपक्षी एकता को मजबूत करना है.
15 दलों के नेता हो सकते हैं शामिल
इस अहम बैठक में लगभग 15 विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें टीएमसी सुप्रीमो और बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं.
राजनीतिक समीकरणों में बदलाव के कारण कांग्रेस की ओर से डीएमके से संबंध तोड़कर टीवीके (TVK) का साथ देने के बाद डीएमके के इस बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है. हालांकि, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके को बैठक में शामिल करने की कोशिशें जारी हैं. दूसरी ओर आम आदमी पार्टी (AAP) पहले ही सार्वजनिक रूप से इस गुट से दूरी बना चुकी है. ऐसे में उसके इस बैठक में शामिल होने की उम्मीदें न के बराबर हैं.
देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट। प्ले स्टोर से PKTIMES एप भी डाउनलोड कर आप देख सकते हैं तमाम खबरें।।
JP Sharma 
