महावीर जयंती पर 1008 वाहनों के साथ निकली शोभायात्रा

उदयपुर में Mahavira जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली। 22 झांकियों, 333 फीट जैन ध्वज और हजारों लोगों की भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया।

महावीर जयंती पर 1008 वाहनों के साथ निकली शोभायात्रा

उदयपुर : भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर उदयपुर शहर में शोभायात्रा निकली। शहर के अलग-अलग मार्ग से ये शोभायात्रा गुजरी और रास्ते में जगह-जगह स्वागत​ किया गया। भगवान महावीर की जयकारा लगाते हुए इसमें शामिल 22 झांकियां सबसे खास रही। भगवान महावीर के जीवन से जुड़े संदेश देती हुई झांकियों को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया। सकल जैन समाज उदयपुर की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के देखरेख में श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव की भव्य शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से प्रारम्भ हुई। इसमें आगे ही आगे 1008 दु​पहिया वाहन चल रहे थे।
शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण :
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 11 घोड़े, 333 फीट लम्बा विशाल जैन ध्वज अपनी अनूठी छटा बिखेर रहा था। उसके पीछे 11 बैण्ड, 21 स्केटिंग वाले बच्चें, 1877 दुपहिया वाहन, 21 झांकियां, रथ, सप्त किरण रथ आदि थे।
सुभाषनगर में निकली शोभायात्रा :
उदयपुर के सुभाषनगर जैन सोसायटी की और से शोभायात्रा निकाली गई। सुभाषनगर की अलग-अलग गलियों से शोभायात्रा गुजरी। भगवान महावीर स्वामी की जयकारा लगाते हुए समाजजन आगे चल रहे थे।
महिला सशक्तिकरण विषय पर 22 झांकियां :
संयोजक विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि शोभायात्रा में विभिन्न समाज, संगठनों एवं विद्यालयों की पर्यावरण, स्वच्छ भारत अभियान, भगवान महावीर के सिद्धांत, देशभक्ति, जल संरक्षण, सेवा एवं परोपकार, नशामुक्ती, शाकाहार, सामाजिक कुरूतियों की रोकथाम व महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित 22 झांकियां थी।