निजी अस्पतालों ने सरकार से मांगा आरजीएचएस का बकाया भुगतान
जयपुर में निजी अस्पतालों ने RGHS योजना के तहत लंबित भुगतान को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। राजस्थान अलायंस ऑफ हॉस्पिटल एसोसिएशन के अनुसार 15 मार्च 2026 तक करीब 1800 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है, जिससे अस्पतालों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इसी के चलते 25 मार्च से RGHS के मरीजों के लिए OPD सेवाएं बंद कर दी गई हैं। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जल्द भुगतान जारी करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
राजस्थान अलायंस ऑफ हॅास्पिटल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आरजीएचएस का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। एसोसिएशन से जुड़े डॅा. एन के अग्रवाल, डॅा. राकेश कालरा, डॅा. एमएम बाजिया, डॅा. सचिन झंवर ने साझा रुप से जयपुर में एक प्रेस वार्ता में अपनी बात रखते हुए कहा कि प्राइवेट अस्पताल वालों का 15 मार्च 2026 तक लगभग 1800 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। योजना के नियमित संचालन करने के लिए 375 करोड़ रुपये की आवश्यकता होती है... परंतु 3 महीने में अपेक्षित राशि की तुलना में काफी कम धनराशि जारी की गई है, जिससे अस्पतालों का संचालन करना मुश्किल हो रहा है.... एसोसिएशन के नेताओं ने आर्थिक संकट के चलते 25 मार्च से आरजीएचएस के लिए ओपीडी सेवाएं बंद कर रखी है। लेकिन एसोसिएशन के नेताओं का कहना है कि वे नहीं चाहते है कि वे सरकार को किसी तरह से परेशान करें लेकिन अपना व्यवसाय बचाने के लिए उन्हें आंदोलनरत होना पड़ रहा है....... सरकार ने अभी भी नहीं सुनी तो आने वाले समय में आंदोलन तेज करना होगा......
Hindu Solanki 
