रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का धमाका: 5 दिन में 800 करोड़ पार, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। फिल्म ने महज 5 दिनों में 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली और 1000 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का धमाका: 5 दिन में 800 करोड़ पार, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर ही दुनियाभर में 800 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 829 से 850 करोड़ रुपए के बीच पहुंच चुका है, जबकि भारत में ही यह 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है।

फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी और शुरुआती दिनों से ही इसने जबरदस्त कमाई शुरू कर दी। पहले 4 दिनों में ही फिल्म 700 करोड़ के करीब पहुंच गई थी, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

‘धुरंधर 2’ ने हिंदी बेल्ट में पुष्पा 2 जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। तेजी से बढ़ती कमाई के कारण यह फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। थिएटर हाउसफुल चल रहे हैं और टिकटों की भारी डिमांड बनी हुई है। यही वजह है कि फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की फिल्म का निर्देशन आदित्य धार ने किया है, जबकि इसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, और राकेश बैदि जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म को इंडस्ट्री के कई दिग्गजों से भी जबरदस्त सराहना मिली है।