बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन डबलिंग को रफ्तार, 3887 करोड़ की DPR तैयार—लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा
बीकानेर से बठिंडा तक रेलवे लाइन डबलिंग प्रोजेक्ट की DPR रेलवे बोर्ड को भेजी गई है। करीब ₹3887 करोड़ की लागत से लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा।
Bikaner-Bathinda Railway Line Project: राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अगर आप बीकानेर और बठिंडा के आसपास से हैं तो आपके लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। बीकानेर और बठिंडा के बीच रेल लाइन को डबलिंग करने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिम्मेदारी कर्मचारियों ने लोकेशन सर्वे पूरा करके विस्तृत कार्य योजना बनाकर रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है और जैसे ही DPR को मंजूरी मिलेगी काम तेजी से शुरू हो जायेगा।
3887.88 करोड़ रुपए की तैयार हुई डीपीआर
मीडिया रिपोर्ट की माने तो बीकानेर और बठिंडा के बीच की दूरी लगभग 320 किलोमीटर है। फाइनल लोकेशन सर्वे के बाद अब डीपीआर बनाकर भेजा गया है। डीपीआर की अनुमानित कीमत लगभग 3887.88 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस प्रोजेक्ट में बठिंडा-हनुमानगढ़-सूरतगढ़-लालगढ़ तक दोहरीकरण होना प्रस्तावित है। इसमें बठिंडा, सिरसा, मुक्तसर, हनुमानगढ़, सूरतगढ़ और बीकानेर जिलों के क्षेत्र शामिल हो सकते हैं।
कार्य पूर्ण होते ही आसपास के लोगों को होगा फायदा
इस डबल ट्रैक का कार्य पूर्ण होने से लाखों लोगों को फायदा होगा। अभी जहां इस रेल लाइन से ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए घंटों आउटर में इंतजार करना पड़ता है लेकिन जैसे ही यह कार्य पूर्ण होगा ट्रेनों की रफ़्तार बढ़ेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा। इसके अलावा संभावित है कि इस रेल लाइन में ट्रेनों की संख्या बढ़ेग
Saloni Kushwaha 
