जयपुर में उधार से इनकार पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, साथी ने पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट
जयपुर में उधार के विवाद में एक सिक्योरिटी गार्ड की उसके ही साथी ने हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद खाते से ₹29,000 ट्रांसफर कर लूट का रूप देने की कोशिश की।
जयपुर में दोस्ती और भरोसे को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां मामूली पैसों के विवाद ने एक सुरक्षा गार्ड की जान ले ली। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसी के साथ काम करने वाला साथी निकला, जिसने उधार न मिलने की नाराजगी में खौफनाक साजिश रच डाली।
हत्या के बाद भी आरोपी यहीं नहीं रुका, बल्कि उसने मृतक के बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर कर वारदात को लूट का रूप देने की कोशिश की। पुलिस जांच में जब परतें खुलीं तो पूरे मामले का चौंकाने वाला सच सामने आ गया।
उधार नहीं मिलने पर बना हत्यारा
आरोपी ने क्रिकेट के सट्टे में पैसे हारने के बाद अपने दोस्त से ₹2000 उधार मांगे थे । दोस्त के मना करने पर आरोपी ने इसे रंजिश पाली और उसकी हत्या की साजिश रच डाली।
आरोही पहले गार्डन में पहुंचे जहां उसका दोस्त सो रहा था और सोते समय उसके सिर पर पत्थर से वार करके जान ले ली।
मौत के बाद भी की वारदात
हत्या करने के बाद आरोपी ने मृतक के मोबाइल में फिंगर लॉक को उसके अंगूठे से खोला। उसके बाद उसके बैंक खाते से अपने बैंक खाते में 29000 रुपए ट्रांसफर कर लिए। ट्रांजैक्शन के आधार पर ही पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसको गिरफ्तार किया। हालांकि पूछताछ में आरोपी ने कई बार पुलिस को गुमराह भी करने की कोशिश की।
Saloni Kushwaha 
