जयपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जयपुर के बेनाड़ स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। सवाई मान सिंह हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा गया, पहचान नहीं हो सकी।

जयपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जयपुर में देर रात एक दर्दनाक हादसे ने इलाके में हलचल मचा दी, जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक का बुरी तरह क्षत-विक्षत शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक ट्रेन की चपेट में आया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह है।

बेनाड़ स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव

बेनाड़ स्टेशन के पास ट्रैक पर युवक का शव मिला। रेलवे गार्ड ने शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। हरमाड़ा थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। जहां रेलवे ट्रैक पर पड़े शव के तीन टुकड़े हो रखे थे।

ट्रेन की चपेट में आने से हुआ ये हादसा 

आपको बता दें कि पुलिस ने मौके पर मुआयना किया लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। शव को कब्जे में लेकर एसएमएस अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक की उम्र करीब 35 साल है। शव की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।