Tamil Nadu Politics: विजय को मिला लेफ्ट और VCK का समर्थन, सरकार बनाने का रास्ता लगभग साफ
Tamilaga Vettri Kazhagam को Communist Party of India, Communist Party of India (Marxist) और Viduthalai Chiruthaigal Katchi का समर्थन। Vijay की सरकार बनने की संभावना मजबूत।
तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक तस्वीर तेजी से बदल रही है। कांग्रेस के बाद अब Communist Party of India, Communist Party of India (Marxist) और Viduthalai Chiruthaigal Katchi ने भी विजय की पार्टी TVK को समर्थन देने का संकेत दिया है।
बहुमत के आंकड़े तक पहुंची TVK
तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। TVK के पास 107 सीटें हैं। कांग्रेस, CPI, CPM और VCK के समर्थन के बाद गठबंधन का आंकड़ा 118 तक पहुंच गया है, जिससे विजय की सरकार बनने की संभावना काफी मजबूत हो गई है।
आज फिर राज्यपाल से मिल सकते हैं विजय
सूत्रों के मुताबिक विजय आज शाम राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा दोबारा पेश कर सकते हैं। इससे पहले राज्यपाल बहुमत के आंकड़ों को लेकर कानूनी सलाह ले रहे थे।
नई धर्मनिरपेक्ष सरकार” की अपील
TVK ने विपक्षी दलों से राज्य में नई धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा था। इसके बाद वामपंथी दलों ने बैठक कर समर्थन पर चर्चा की और सकारात्मक संकेत दिए।
माकपा नेता ने विजय के समर्थन में दिया बयान
पी. षणमुगम ने कहा कि चूंकि TVK विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, इसलिए विजय को जल्द सरकार बनाने का मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने राज्यपाल से संवैधानिक प्रक्रिया के तहत जल्द फैसला लेने की अपील की।
तमिलनाडु में नई राजनीतिक शुरुआत के संकेत
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर विजय सरकार बनाने में सफल होते हैं, तो यह तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव की शुरुआत मानी जाएगी। फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए विजय ने अपने पहले ही चुनाव में मजबूत जनाधार का संकेत दिया है।
Saloni Kushwaha 
