पांच देशों की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, वापस आकर देंगे गुड न्यूज ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पांच देशों की यात्रा के लिए रवाना होंगे. ये दौरा काफी खास माना जा रहा है।

पांच देशों की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, वापस आकर देंगे गुड न्यूज ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले कुछ दिनों में पांच देशों की यात्रा के लिए रवाना होने वाले हैं. उनकी विदेश यात्रा की शुरुआत 15 मई 2026 से होगी, जिसका समापन 20 मई, 2026 को निर्धारित है. पीएम मोदी की ये यात्रा रणनीतिक स्तर से बेहद अहम मानी जा रही है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ चार प्रमुख यूरोपीय देश- नॉर्वे, स्वीडन, इटली और नीदरलैंड की यात्रा शामिल है.

इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस यात्रा का आधार विकसित भारत है. इस यात्रा पर प्रधानमंत्री सभी देशों के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करेंगे, जो भारत को विकसित भारत की तरफ लेकर जाएगा.


विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के दौरे पर क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री पांच देशों के दौरे पर निकल रहे हैं. उनके दौरे का पहला पड़ाव संयुक्त अरब अमीरात (UAE) होगा. सभी जानते हैं कि संयुक्त अरब अमीरात के साथ हमारे बहुआयामी संबंध हैं, जिनमें ऊर्जा सुरक्षा एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है.’