पायलट समझदार नेता- मदन राठौड़
मदन राठौड़ ने कहा कि सचिन सचिन देश काल परिस्थिति को समझने वाले नेता हैं. हम भाजपा में हर उस व्यक्ति का स्वागत करेंगे, जिनमें राष्ट्र भक्ति का भाव है और जो जिन्हें कांग्रेस में आत्मा झकझोर रही है.
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज सचिन पायलट को बड़ा ऑफर दिया. मदन राठौड़ ने कहा कि सचिन पायलट समझदार नेता हैं, वो भाजपा ज्वाइन करने के बारे में सोच सकते हैं.
मदन राठौड़ ने कहा कि सचिन सचिन देश काल परिस्थिति को समझने वाले नेता हैं. हम भाजपा में हर उस व्यक्ति का स्वागत करेंगे, जिनमें राष्ट्र भक्ति का भाव है और जो जिन्हें कांग्रेस में आत्मा झकझोर रही है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे नेता अगर भाजपा में आते हैं तो हमारे दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं.
कांग्रेस नेतृत्व में देशभक्ति का भाव नहीं. मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व में देश भक्ति का भाव नहीं है इसलिए वहां अच्छे और ईमानदार राष्ट्रचरित्र वाले नेता भला क्यों रहेंगे?
मदन राठौड़ ने कहा कि राष्ट्रवादी विचार से भरे हुए नेताओं का कांग्रेस में मोहभंग है. ऐसे में वो वहीं जायेंगे, जहां उन्हें सम्मान मिलेगा. पीएम मोदी ने ईरान-अमरीका युद्ध के मुश्किल दौर में देश को संभाला है इसलिए पूरा देश उनके साथ है, वो नेता भी जिनमें राष्ट्र प्रथम का भाव है.
राधामोहन दास अग्रवाल के बयान पर मदन राठौड़ की सफाई
राधा मोहन दास अग्रवाल के सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयान पर मदन राठौड़ ने सफाई दी कहा कि सचिन बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, उनके बहु रूप हैं वो सौम्य हैं. उनकी सुंदर छवि है उनका चेहरा बहुत अच्छा है, जब अशोक गहलोत ने उन्हें अपने पिताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाने से रोका तो इस अपमान से आहत उनका रौद्र रूप भी हम सबने देखा.
मदन राठौड़ बोले कि पिछली बार उनका विधायकों के साथ होटल में रूकना और फिर कांग्रेस की मुख्य धारा में लौट आना भी उनका अलग रूप ही था. मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत के बयान का हवाला देते हुए कहा कि गहलोत उनकी दोनों टांगे कांग्रेस में बता रहे हैं. ये भी उनका एक अलग रूप है इसलिए अग्रवाल का पायलट को बहुरूप बताने के पीछे मकसद पूर्वाग्रह से ग्रसित नहीं था.
प्रदेश प्रभारी की मंशा सही थी मदन राठौड़
मदन राठौड़ ने राधामोहन दास अग्रवाल के बयान का बचाव किया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने यूपी स्टाइल में अपना भाषण दिया था, उन्हें लगा कि मेरे यूपी से पायलट जैसा नेता यहां क्यों आया तो उन्होंने भावावेश में ये बात कही, जबकि उनकी मंशा सचिन पायलट का अपमान करने की नहीं थी.
मदन राठौड़ ने बंगाल में कमल खिलने का किया दावा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बंगाल में पार्टी की भारी बहुमत से सरकार बनने का दावा किया राठौड़ ने कहा कि बीजेपी को कम से कम 165 सीट मिलने की उम्मीद है. उन्होंने टीएमसी और कांग्रेस को एक ही थैली के चट्टे-बट्टे करार दिया. साथ ही कहा कि बंगाल की जनता इस बार टीएमसी को उखाड़ फेंकेगी.
Ayush Pareek 
