असद के घर पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने घर के बाहर चिपकाया नोटिस

गाजियाबाद में बकरीद के दिन सूर्या चौहान की हत्या मामले में अब प्रशासन ने सख्ती दिखा दी है, मुख्य आरोपी असद के घर पर बुलडोजर कार्रवाई के लिए नोटिस चिपका दिया गया है।

असद के घर पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने घर के बाहर चिपकाया नोटिस

गाजियाबाद के खोड़ा में नवनीत विहार में प्रशासन ने सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के घर के बाहर उप जिलाधिकारी की ओर से नोटिस लगा दिया गया है. अधिकारियों ने रविवार को ढोल बजाकर और लाउडस्पीकर से पूरे इलाके में 15 दिन के भीतर अवैध कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया. ये पुरानी संपत्ति असद के पिता के नाम पर पंजीकृत है, जिसे बेचे जाने की बातें कही जा रही थीं, लेकिन गाजियाबाद अथॉरिटी के अनुसार कागजों में ये अब भी पिता के नाम ही है. इस बीच प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी नजर आ रही है और कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी है।



असद के घर ढोल बजाकर मुनादी
खोड़ा के नवनीत विहार में प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है. एनकाउंटर में ढेर हो चुके मुख्य आरोपी असद के मकान पर नोटिस चिपकाकर अवैध निर्माण को खाली करने का सख्त आदेश दिया गया है. लाउड स्पीकर और ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे मोहल्ले में ऐलान किया गया कि अगर 15 दिनों में कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन का बुलडोजर चलना तय है।

"दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा"
सूर्या की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.  इस दुखद घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने पहुंची. कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें पूरी सुरक्षा और आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है. मंत्री ने दो टूक शब्दों में ये भी कहा कि अपराधियों और परिजनों को धमकाने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सीर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट।