राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: स्वामी चक्रपाणि का फूटा गुस्सा, कहा- "यहां बचोगे, वहां कड़ाही में तले जाओगे"
राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं और सनातन विरोधियों को मंदिर पर सवाल उठाने का मौका मिला है। साथ ही उन्होंने ट्रस्ट की संरचना और सुरक्षा व्यवस्था की भी आलोचना की।


